By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Sehat updates > 17 साल पुराना 5 किलो का ट्यूमर, रांची सदर अस्पताल में सफल ऑपरेशन
Sehat updates

17 साल पुराना 5 किलो का ट्यूमर, रांची सदर अस्पताल में सफल ऑपरेशन

Sehatnama desk
Last updated: 2026/02/21 at 8:29 AM
By Sehatnama desk
Share
3 Min Read
17 साल पुराने 5 किलोग्राम के ट्यूमर के साथ सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम।
SHARE
Highlights
  • सिविल सर्जन रांची, डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल रांची लगातार उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है और यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

रांची: Sadar Hospital Ranchi के न्यूरोसर्जरी विभाग ने ऐतिहासिक चिकित्सीय उपलब्धि हासिल करते हुए 54 वर्षीय मरीज के गर्दन-पीठ (सर्वाइको-डॉर्सल) क्षेत्र से पिछले 17 वर्षों से बढ़ रहे ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला। इस ट्यूमर का वजह करीब 5 किलोग्राम है। यह जटिल सर्जरी डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई। मरीज को लंबे समय से गर्दन में भारीपन, असहनीय दर्द और दैनिक गतिविधियों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ट्यूमर का आकार इतना बढ़ चुका था कि सिर झुकाना, बैठना और सोना भी मरीज के लिए मुश्किल हो गया था।

Contents
कई बड़े अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिये:एनेस्थीसिया और ओटी टीम का अहम योगदान

कई बड़े अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिये:

मरीज पहले कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में परामर्श ले चुका था। हालांकि, सर्जरी के अत्यधिक जोखिम और जटिलता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधकों ने अपने हाथ खड़े कर दिये थे। अंततः वह उम्मीद लेकर सदर अस्पताल, रांची पहुंचा, जहां तमाम जांच प्रकिया और जोखिमों पर विमर्श करने के बाद अस्पताल की विशेषज्ञों की टीम ने इस चुनौती को स्वीकारा।

सर्जिकल टीम ने उन्नत तकनीक, सूक्ष्म योजना और अत्यधिक सावधानी के साथ लंबा और जटिल ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की आशंका, महत्वपूर्ण नसों और मांसपेशियों की सुरक्षा तथा त्वचा पुनर्निर्माण जैसी गंभीर चुनौतियों को सफलतापूर्वक संभाला गया। सर्जरी के पश्चात मरीज की स्थिति स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है।

मरीज के साथ सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम।

एनेस्थीसिया और ओटी टीम का अहम योगदान

एनेस्थीसिया टीम में डॉ. निरज, डॉ. वसुंधा, डॉ. ज्योतिका और डॉ. अंचल शामिल रहीं। ऑपरेशन थिएटर स्टाफ में संजू, नूर, मंटू और सरिता सुरेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उप अधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने कहा कि यह सर्जरी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की क्षमता का प्रमाण है।

सिविल सर्जन रांची, डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल रांची लगातार उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है और यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

TAGGED: BreakingNews, ComplexSurgeryIndia, HealthNews, IndianDoctorSuccess, JharkhandMedicalNews, MedicalMiracle, Neurosurgery, RanchiHealthUpdate, RealMedicalStory, SadarHospital, sehatnama, sehatnama.in, TumorSurgery, सदर अस्पताल रांची
Sehatnama desk February 21, 2026 February 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Sehat updates

शेखपुरा के पास चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

By Sehatnama desk
Health & DiseasesSehat updates

बिहार के इस मेडिकल कॉलेज का नाम होगा ‘मां सीता चिकित्सा महाविद्यालय’, स्वास्थ्य विभाग का फैसला

By Saurabh Chaubey
Sehat updates

डी फार्मा परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा, YBN यूनिवर्सिटी के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

स्टडी : नवजात का वजन 3.5 Kg से कम होना, बढ़ा सकता है 21% स्ट्रोक का खतरा

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?