जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। इसके साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जिनमें मलेरिया सबसे प्रमुख और जानलेवा रोग है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मलेरिया हर साल लाखों लोगों की जान ले लेता है, खासकर विकासशील देशों में… और भारत उनमें से एक है।
मलेरिया क्या है और कैसे फैलता है?
मलेरिया एक पैरासाइटिक बीमारी है, जो प्लाज्मोडियम नामक परजीवी से होती है। यह परजीवी संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से मानव शरीर में प्रवेश करता है। दो प्रमुख प्रकार हैं:
-
Plasmodium Vivax (बाइवैक्स)
-
Plasmodium Falciparum (फैल्सीपेरम)
यह मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी का जमाव रोकना बेहद जरूरी है।
मलेरिया के लक्षण क्या हैं?
मलेरिया के लक्षण मच्छर के काटने के 7–10 दिन बाद नजर आने लगते हैं। इनमें शामिल हैं:
-
तेज बुखार और ठंड लगना
- शरीर में ऐंठन और दर्द की अनुभूति
-
उल्टी, जी मिचलाना
-
कमजोरी और थकान
-
खून की कमी (एनीमिया)
-
आंखों में पीलापन
-
बुखार का निश्चित समय पर आना
-
किडनी फेलियर का खतरा (गंभीर मामलों में)
-
दौरे पड़ना (Cerebral Malaria में)
मलेरिया का इलाज और बचाव
मलेरिया का इलाज आज सभी प्रकार की पैथियों में संभव है – एलोपैथी, आयुर्वेद, और होम्योपैथी सहित। समय पर जांच और इलाज से इस रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
होम्योपैथिक उपचार (अनुभव आधारित दवाएं):
-
चीनिनम सल्फ: बुखार के तीन चरणों (शीत, ताप, पसीना) में असरदार
-
यूपेटोरियम: बुखार से पहले जी मिचलाना, जोड़-दर्द आदि लक्षणों पर
-
नैट्रम म्यूर: कमजोर मलेरिया रोगियों में उपयोगी
📌 नोट: होम्योपैथिक दवाएं लक्षणों के आधार पर दी जाती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
कैसे बचें मलेरिया से?
मलेरिया से बचाव के घरेलू उपाय और सुझाव:
-
आसपास पानी न जमा होने दें, कूलर, गमले, छत आदि की सफाई करें।
- यदि जलजमाव का क्षेत्र हो जैसे टूटी हुई सड़क, कोई गड्ढा तो उसे मिट्टी, रेत या बालू से भर दें।
-
सोते समय मच्छरदानी या मच्छर रोधी क्रीम का जरूर उपयोग करें।
-
पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, खासकर बच्चों को फुल पायजामा या पैंट बहनाएं। शर्ट या टीशर्ट भी पूरे बाजू की ही पहनाएं।
-
घर के आसपास सप्ताह में एक बार सफाई जरूर करें, कहीं पानी जमा हो रहा हो, तो उसको बंद करने का उपाय करें।
-
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता युवाओं की अपेक्षा कम होती है, इसलिए उनके बीमार होने का खतरा भी अधिक होता है। ऐसे में उनको देखभाल की आवश्यकता भी अधिक होती है।

समझें मलेरिया के संक्रमण का चक्र
-
संक्रमित मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो परजीवी रक्त में प्रवेश कर जाता है
-
संक्रमित व्यक्ति को जब असंक्रमित मच्छर काटता है, तो वो भी संक्रमित हो जाता है
-
यह चक्र लगातार चलता रहता है और मलेरिया तेजी से फैलता रहता है। अत: समय पर इसकी रोकथाम बेहद जरूरी है और इसके लिए मलेरिया के संक्रमित मच्छरों से बचने की जरूरत है।
- साथ ही लक्षणों का पता लगते ही तुरंत डॉक्टरी सलाह से इलाज कराने की जरूरत है।


Very good
Very good
Good
Very good
Awesome
Very good
Awesome
Very good
Awesome
Very good
Good
Awesome
Awesome
very Good story to aware against life-threatening disease spread to humans by some types of mosquitoes.
Very good
very informative article
Awesome informative story
Very good informative story
Awesome informative story
Very good informative story
Awesome informative story
Good informative story
Very good informative story
Very good informative story
Good informative story
informative story
informative story
informative story
informative story