By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Sehat updates > रांची सदर अस्पताल : झारखंड में सस्ती और उन्नत डेंटल सेवा की हुई शुरुआत
Sehat updates

रांची सदर अस्पताल : झारखंड में सस्ती और उन्नत डेंटल सेवा की हुई शुरुआत

Sehatnama desk
Last updated: 2025/04/23 at 12:03 PM
By Sehatnama desk
Share
3 Min Read
SHARE

भारत में लोग दंत चिकित्सक के पास तभी जाते हैं, जब दांतों में उनको तेज दर्द हो और वह असहनीय हो जाए। हालांकि, दांतों की समस्या उन्हें छह माह या सालभर पहले ही शुरू हो चुकी होती है। दांतों को लेकर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ उनके दांतों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मसूड़ों में भी सड़न पैदा करती है। अंतत: मरीज ऐसी स्थिति में पहुंच जाता है, जहां मरीज को डेंटल इंप्लांट की जरूरत पड़ती है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि नियमित रूप से दांतों की सफाई कराई जाए और दंत चिकित्सक की सलाह ली जाए तो डेंटल इम्प्लांट या फिर दांतों के प्रत्यर्पण (Dental Implant) के प्रोसेस से बचा जा सकता है। हालांकि, यदि स्थिति ज्यादा खराब हो जाए तो डेंटल इंप्लांट बेहतर विकल्प है।

रांची के सदर अस्पताल में शुरू हुआ डेंटल इंप्लांट

रांची के सदर अस्पताल ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आज तीन तत्काल डेंटल इम्प्लांट सफलतापूर्वक लगाए। यह सेवा एक एडेंटुलस (दांतहीन) मरीज़ के लिए दी गई, और यह झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

झारखंड में डेंटल सेवा के क्षेत्र में यह पहला मौका है जब किसी ज़िला अस्पताल ने इस तरह की आधुनिक सुविधा शुरू की है। सदर अस्पताल, रांची अब राज्य का पहला ज़िला अस्पताल बन गया है जहाँ सरकारी अस्पताल में डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध है — कई मेडिकल कॉलेज भी अभी इस स्तर तक नहीं पहुँच पाए हैं।

इस प्रक्रिया का सफल संचालन डॉ. रवि राज (MDS विशेषज्ञ) द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने कुशल अनुभव से यह कार्य बेहद सफलतापूर्वक पूरा किया। आने वाले समय में अस्पताल में एक समर्पित डेंटल इम्प्लांट विंग शुरू की जाएगी, जिससे इलाज और भी सुविधाजनक होगा।

यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि निजी क्लीनिकों में दांत प्रत्यारोपण की कीमत ₹30,000 से ₹80,000 प्रति दांत तक हो सकती है। वहीं सदर अस्पताल में यह सेवा बहुत ही कम शुल्क में प्रदान की जा रही है, जिससे यह एक सस्ता डेंटल इम्प्लांट विकल्प बनकर उभरा है। सिविल सर्जन ने इस उपलब्धि पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि इससे आम जनता को बड़ा फायदा मिलेगा।

 

TAGGED: Dental Implant Cost India, Dentist Ranchi, Jharkhand Dental Services, Ranchi Dental Implant, झारखंड सरकारी अस्पताल में दांत प्रत्यारोपण, डेंटल इम्प्लांट कीमत, डेंटल इम्प्लांट रांची, दांतों का इलाज, सरकारी अस्पताल, सरकारी डेंटल क्लिनिक, सस्ता डेंटल इम्प्लांट
Sehatnama desk April 23, 2025 April 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
3 Comments 3 Comments
  • Spencer2278 says:
    April 29, 2025 at 4:20 am

    Good informative story

    Reply
  • Leonel3092 says:
    April 30, 2025 at 7:57 am

    Good

    Reply
  • Blair53 says:
    October 29, 2025 at 11:31 pm

    informative story

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Sehat updates

डी फार्मा परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा, YBN यूनिवर्सिटी के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

स्टडी : नवजात का वजन 3.5 Kg से कम होना, बढ़ा सकता है 21% स्ट्रोक का खतरा

By Sehatnama desk
Sehat updates

झारखंड के सभी पंचायतों में खुलेगा ‘हेल्थ कॉटेज’

By Sehatnama desk
Sehat updatesWomen's Health

स्वस्थ मातृत्व : बिहार में एनीमिया से लड़ने को शुरू हुआ FCM थेरेपी अभियान

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?