By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Health & Diseases > रांची में फाइलेरिया के खिलाफ महाभियान, DDC ने दवा खाकर की शुरुआत
Health & DiseasesSehat updates

रांची में फाइलेरिया के खिलाफ महाभियान, DDC ने दवा खाकर की शुरुआत

रांची में फाइलेरिया के खिलाफ महाभियान शुरू: 25 फरवरी तक 5 लाख से अधिक लोगों को मिलेगी सुरक्षा। DDC सौरभ कुमार भुवानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ। 4 प्रखंडों में MDA अभियान शुरू, 2 वर्ष से कम के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमार व्यक्ति यह दवा न लें।

Sehatnama desk
Last updated: 2026/02/10 at 9:50 AM
By Sehatnama desk
Share
4 Min Read
हाथी पांव को कहें अलविदा! DDC सौरभ कुमार भुवानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ।
SHARE

रांची : झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में 10 फरवरी, 2026 से एक बड़ा कदम उठाया गया। रांची के उप विकास आयुक्त (DDC) सौरभ कुमार भुवानिया ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके में जिला स्तरीय फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम (MDA) की औपचारिक शुरुआत की। यह अभियान आज से 25 फरवरी 2026 तक रांची के चार प्रमुख प्रखंडों— राहे, सोनहातू, तमाड़ और कांके में चलाया जाएगा।

Contents
“दवा सुरक्षित है, घबराएं नहीं”5.57 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य :दवा खाने के बाद आने वाले लक्षणों से घबराएं नहीं:शपथ और जागरूकता रथ

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में डॉ प्रभात कुमार,सिविल सर्जन रांची, वीरेंद्र कुमार सिंह, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी VBD, विजय कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, डॉ शाहिद करीम साबरी जिला वेक्टर बोर्न नियंत्रण पदाधिकारी, डॉ सीमा गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कांके, राज्य स्तर से सज्ञा श्रीवास्तव एवं नीलम कुमार, अंजलि गांगुली, प्रधानाध्यापिका, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डॉ अभिषेक पॉल- WHO, जोसेफ किरण कुमार -EISAI एवं पिरामल संस्था की टीम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए l

“दवा सुरक्षित है, घबराएं नहीं”

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने न केवल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई, बल्कि खुद फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर समाज को सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने स्कूली छात्राओं, सुषमा (17 वर्ष) और निशा (15 वर्ष) को भी अपने हाथों से दवा खिलाई। DDC ने इस अवसर पर कहा, “फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है, केवल बचाव ही एकमात्र रास्ता है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।”

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीडीसी।

5.57 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य :

  • लक्ष्य: चार प्रखंडों के लगभग 5,57,970 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य।

  • नेटवर्क: 619 बूथों पर 1,238 प्रशिक्षित दवा प्रशासक तैनात।

  • कवरेज: आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक भवनों पर बूथ उपलब्ध।

  • सावधानी: दवा खाली पेट न खाएं। 2 वर्ष से कम के बच्चे, गर्भवती और गंभीर बीमार व्यक्ति यह दवा न लें।

दवा खाने के बाद आने वाले लक्षणों से घबराएं नहीं:

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने इस बारे में बताया कि फाइलेरिया (हाथी पांव) मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। यह जानलेवा तो नहीं, लेकिन व्यक्ति को जीवनभर के लिए दिव्यांग बना देता है। जिला वेक्टर बोर्न नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शाबरी ने स्पष्ट किया कि दवा खाने के बाद मामूली सिरदर्द, उल्टी या चक्कर आना सामान्य है। यह इस बात का संकेत है कि दवा शरीर के अंदर मौजूद फाइलेरिया के कीटाणुओं को खत्म कर रही है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

शपथ और जागरूकता रथ

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और विद्यार्थियों ने ‘फाइलेरिया मुक्त झारखंड’ बनाने की शपथ ली। “मच्छर का एक काट, बना सकता है हाथी पांव। आज ही अपने नजदीकी बूथ पर जाएं और फाइलेरिया की दवा खाकर सुरक्षित बनें। याद रखें—दवा सुरक्षित है, आप सुरक्षित हैं!”
जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को इस बीमारी के लक्षणों और बचाव के प्रति सचेत किया जाएगा।

TAGGED: #CommunityHealthDrive, #EndFilariasis, #FilariasisElimination, #HealthAwarenessIndia, #MassDrugAdministration, #MDAProgram, #NTDControl, #PublicHealthCampaign, #RanchiHealthNews, #WHOIndiaSupport, sehatnama.in
Sehatnama desk February 10, 2026 February 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

Save the girl child: अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों को भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म ‘एफ’

झारखंड सरकार की ओर से 24 से 31 जनवरी, 2025 तक बेटी…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Health & DiseasesWomen's Health

गर्भावस्था में High BP से हर साल 42 हजार मौतें, WHO ने रोकथाम की बनाई नई रणनीति

By Sehatnama desk
Sehat updates

TB-कालाजार समेत संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए NHM झारखंड ने साइन किया MOU

By Sehatnama desk
Health & Diseases

कुत्ता काटे तो सबसे पहले साबुन और साफ पानी से घाव को धोएं, फिर तुरंत डॉक्टर से दिखाएं

By Sehatnama desk
Sehat updatesकृषि एवं वानिकी

मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की राह तलाशेंगे 26 प्रशिक्षु, केवीके में मिला पांच दिवसीय प्रशिक्षण

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?