By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Environment & Climate change > कृषि एवं वानिकी > मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की राह तलाशेंगे 26 प्रशिक्षु, केवीके में मिला पांच दिवसीय प्रशिक्षण
Sehat updatesकृषि एवं वानिकी

मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की राह तलाशेंगे 26 प्रशिक्षु, केवीके में मिला पांच दिवसीय प्रशिक्षण

Sehatnama desk
Last updated: 2026/08/16 at 5:21 AM
By Sehatnama desk
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • ऑयस्टर, दुधिया और बटन मशरूम उत्पादन की सीखी तकनीक, 26 प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण पत्र
  • मशरूम उत्पादन के लिए खाद तैयार करने और स्पॉनिंग का कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
  • केवीके की ओर से मशरूम व्यवसाय को बढ़ावा देने और किसानों/युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन देने पर जोर

जाले, दरभंगा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), जाले में मशरूम उत्पादन एवं व्यवसायिक खेती विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। 10 से 14 अगस्त 2026 तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 26 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। समापन समारोह में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रशिक्षुओं को कृषि विज्ञान केंद्र की इंजीनियरिंग विंग की निधि कुमारी, कीट प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक राणा, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. चंदन कुमार और सहायक संजीव कुमार ने प्रमाण पत्र वितरित किए।

प्रशिक्षण के दौरान पांच दिनों में मशरूम उत्पादन की तकनीक, व्यवसायिक संभावनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक राणा ने मशरूम उत्पादन में कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका, स्पॉन उत्पादन तकनीक, ऑयस्टर एवं दुधिया मशरूम उत्पादन, बटन मशरूम उत्पादन, ऑयस्टर मशरूम की स्पॉनिंग, फसल प्रबंधन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी।

मशरूम किट बनाने की जानकारी देते डॉ अभिषेक राणा।

बीज उत्पादन व खाद बनाने की विधि भी सिखाई गई

प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें स्पॉन तैयार करने से लेकर मशरूम उत्पादन के लिए खाद तैयार करने, स्पॉनिंग और मशरूम उत्पादन किट तैयार करने की प्रक्रिया शामिल रही। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उत्पादन के साथ-साथ मशरूम को व्यवसाय के रूप में विकसित करने और मूल्य संवर्धन के माध्यम से आय बढ़ाने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान उद्यान विभाग की भूमिका और मशरूम व्यवसाय के लिए उपलब्ध योजनाओं तथा उन पर मिलने वाली सब्सिडी की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं ने मशरूम उत्पादन को कम लागत में स्वरोजगार शुरू करने के एक संभावित माध्यम के रूप में अपनाने में रुचि दिखाई।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई प्रशिक्षुओं ने मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसकी तकनीक और संभावनाओं के प्रति जागरूक करने की बात कही। डॉ. अभिषेक राणा ने कहा कि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद भी यदि किसी प्रशिक्षु को मशरूम उत्पादन से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, तो कृषि विज्ञान केंद्र, जाले की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र जाले के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने किसानों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

TAGGED: ऑयस्टर मशरूम, कृषि विज्ञान केंद्र जाले, केवीके जाले, दरभंगा मशरूम खेती, दुधिया मशरूम, बटन मशरूम, मशरूम उत्पादन तकनीक, मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, मशरूम की खेती, मशरूम प्रशिक्षण बिहार, मशरूम व्यवसाय, मशरूम से स्वरोजगार
Sehatnama desk August 16, 2026 August 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

Save the girl child: अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों को भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म ‘एफ’

झारखंड सरकार की ओर से 24 से 31 जनवरी, 2025 तक बेटी…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Sehat updates

TB-कालाजार समेत संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए NHM झारखंड ने साइन किया MOU

By Sehatnama desk
Environment & Climate changeSehat updatesकृषि एवं वानिकी

केवीके जाले में शुरू हुआ पांच दिवसीय कस्टम हायरिंग सेंटर का प्रशिक्षण, जानिए स्वरोजगार में कैसे है मददगार

By Sehatnama desk
Sehat updates

हेल्थ इंश्योरेंस से जीएसटी हटाए सरकार : AIPNBPA

By Sehatnama desk
Sehat updates

शेखपुरा के पास चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?