By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Sehat updates > 17 दिन के बच्चे में मिला किडनी रोग, डॉ राजेश रंजन ने बचाई जान
Sehat updates

17 दिन के बच्चे में मिला किडनी रोग, डॉ राजेश रंजन ने बचाई जान

Sehatnama desk
Last updated: 2023/10/11 at 8:54 AM
By Sehatnama desk
Share
3 Min Read
SHARE

पटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बच्चे की किडनी रोग से जुड़ी एक दुर्लभ बीमारी का मामला सामने आया, जिसे जानेमाने यूरोलॉजिस्ट और एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ कुमार राजेश रंजन ने ठीककर बच्चे की जान बचाई। बच्चा अभी काफी छोटा है, इसलिए फिलहाल उसकी सर्जरी नहीं की जा सकती है। हालांकि, डॉ राजेश से कैथेटर लगाकर किडनी खराब होने से बचा लिया। इस बारे में डॉ कुमार राजेश रंजन ने बताया कि बच्चों में कई बार जन्मजात बीमारी होती है, जिसका पता जन्म से पहले नहीं चल पाता है।

बच्चे की पेशाब की थैली से नीचे के रास्ते (यूरेथ्रा) में ब्लॉकेज (पीयू वाल्व के कारण) की वजह से पेशाब की निकासी धीमी गति से हो रही थी। किडनी पर पेशाब की निकासी के दौरान अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था। किडनी में सूजन आ गई थी। चूंकि यह बच्चा महज 17 दिन का था, इसलिए एनेस्थिसिया (सर्जरी से पूर्व बेहोशी की प्रक्रिया) नहीं दिया जा सकता है। इसलिए उसके यूरेथ्रा के पास कैथेटर लगाया गया है, जिससे कि उसके किडनी में बनने वाला पेशाब बाहर निकाला जा सके। इससे सूजन में कमी आएगी। जब वह बच्चा सर्जरी के लायक हो जाएगा, तब उसके यूरेथ्रा के वॉल्व की सर्जरी दूरबीन विधि से कर ब्लॉकेज को ठीक कर दिया जाएगा।
डॉ रंजन ने बताया कि गर्भ के दौरान होने वाली समस्याओं के कारण कई बच्चों के शारीरिक अंग सही से विकसित नहीं हो पाते हैं या फिर उसमें ब्लॉकेज की समस्या आ जाती है। अल्ट्रासाउंड के दौरान इसका पता नहीं चल पाता है, पर जन्म लेने के बाद नवजात को उस समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में माता-पिता जागरूक हों तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर आते हैं, जिससे ससमय उनका इलाज संभव हो पाता है।
डॉ कुमार राजेश रंजन पटना के आशियाना-दीघा रोड के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को देखते हैं। यह अस्पताल फिलवक्त यूरोलॉजी या मूत्र रोग संबंधी समस्या के लिए डेडीकेटेड है। यहां किडनी, प्रोस्टेट, मूत्र प्रणाली, बांझपन संबंधी सभी तरह की बीमारियों का इलाज एडवांस लेप्रोस्कोपिक विधि से होता है।

TAGGED: किडनी रोग, सेहतनामा
Sehatnama desk October 11, 2023 October 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Sehat updates

डी फार्मा परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा, YBN यूनिवर्सिटी के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

स्टडी : नवजात का वजन 3.5 Kg से कम होना, बढ़ा सकता है 21% स्ट्रोक का खतरा

By Sehatnama desk
Sehat updates

झारखंड के सभी पंचायतों में खुलेगा ‘हेल्थ कॉटेज’

By Sehatnama desk
Sehat updatesWomen's Health

स्वस्थ मातृत्व : बिहार में एनीमिया से लड़ने को शुरू हुआ FCM थेरेपी अभियान

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?