By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Sehat updates > ब्लड कैंसर लाइलाज नहीं : समय पर जांच और सही जानकारी बचा सकती है जान
Sehat updates

ब्लड कैंसर लाइलाज नहीं : समय पर जांच और सही जानकारी बचा सकती है जान

सिकल सेल एनीमिया, ब्लड कैंसर का इलाज, थैलेसीमिया जांच, झारखंड स्वास्थ्य सेवाएं, हिमेटोलॉजी विशेषज्ञ, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, Low blood count के लक्षण, रक्त विकार की जानकारी, HPLC टेस्ट झारखंड, हेल्थ कॉन्फ्रेंस इंडिया 2025

Sehatnama desk
Last updated: 2025/05/25 at 12:27 PM
By Sehatnama desk
Share
4 Min Read
SHARE

रांची: तीन दिवसीय EHG-2025 (ईस्टर्न हेमेटोलॉजी ग्रुप) कॉन्फ्रेंस का समापन रांची में हुआ, जिसमें भारत भर के 60 से ज्यादा हेमेटोलॉजिस्ट और 450 से ज्यादा डॉक्टरों ने भाग लिया। सम्मेलन में सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर, और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे गंभीर रक्त विकारों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि झारखंड में अर्ली स्क्रीनिंग, जागरूकता और रेफरल सेंटर की सख्त ज़रूरत है। यह आयोजन झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।

Contents
स्वास्थ्य समस्याओं पर केंद्रित रहा पूरा आयोजनसिकल सेल मिशन, ब्लड कैंसर, और जनजागरूकताझारखंड में जन स्वास्थ्य की चुनौतियां और समाधाननई तकनीक और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा

स्वास्थ्य समस्याओं पर केंद्रित रहा पूरा आयोजन

तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल संवाद में 60 से अधिक हेमेटोलॉजी विशेषज्ञ और 450 से ज्यादा डॉक्टरों ने भाग लिया। सिकल सेल एनीमिया, जो झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्यों में एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बन चुका है, पर विशेष चर्चा की गई। झारखंड के 120 से अधिक स्थानीय चिकित्सकों ने इसमें हिस्सा लिया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. (Col) ज्योति कोतवाल (प्रोफेसर, श्री गंगाराम हॉस्पिटल, दिल्ली) ने की। उन्होंने कहा कि, “सिकल सेल और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के लिए झारखंड में रेफरल सेंटर की आवश्यकता है ताकि रोगियों का समय पर निदान और इलाज सुनिश्चित किया जा सके।”

सिकल सेल मिशन, ब्लड कैंसर, और जनजागरूकता

सम्मेलन के दौरान, ब्लड कैंसर (Leukemia), जीन थेरेपी, लो ब्लड काउंट, Low TLC, और लिम्फोमा जैसे रक्त विकारों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। डॉ. शैलेंद्र प्रसाद वर्मा (KGMU, लखनऊ) ने बताया कि, “अधिकांश रक्त रोगियों की पहचान बहुत देर से होती है, जिससे इलाज की जटिलता बढ़ जाती है।”

ब्लड कैंसर का शुरुआती जांच और स्क्रीनिंग के ज़रिए इलाज संभव है। यदि समय रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो कीमोथेरेपी, स्टेम सेल और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के जरिए मरीज लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

झारखंड में जन स्वास्थ्य की चुनौतियां और समाधान

डॉ. अभिषेक रंजन (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री, EHG) ने बताया कि, “झारखंड हेमेटोलॉजी के क्षेत्र में अब भी काफी पीछे है। हमें जरूरत है कि सहिया (आशा वर्कर) और आंगनवाड़ी कर्मियों के जरिए गांव-गांव में जाकर लोगों को रक्त विकारों के प्रति जागरूक किया जाए।” कार्यक्रम में बताया गया कि अब कई जिला अस्पतालों में HPLC मशीनें लग चुकी हैं जिससे सिकल सेल की जांच सरल हो गई है। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं में सिकल सेल की स्क्रीनिंग के लिए अलग से रेफरल सेंटर बनाए जा रहे हैं।

नई तकनीक और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा

कॉन्फ्रेंस के दौरान, हेमेटोलॉजी पर केस प्रेजेंटेशन देने वाले रेजिडेंट डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। डॉ. अजय के महलका (EHG को-सेक्रेट्री) ने कहा कि, “सभी चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस कॉन्फ्रेंस में कई नई तकनीकों पर चर्चा की गई जो भविष्य में मरीजों के बेहतर इलाज में मददगार साबित होंगी।”

एक अत्याधुनिक जेनेटिक लैब की स्थापना की आवश्यकता पर भी बल दिया गया ताकि मरीजों को जांच की बेहतर सुविधा मिल सके। रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि, “EHG-2025 कॉन्फ्रेंस से झारखंड के डॉक्टरों को अत्यंत लाभ हुआ है। अब हमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को इस दिशा में और मजबूत करना होगा।” यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कदम रहा। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रक्त संबंधित बीमारियों के शीघ्र निदान और उपचार में इससे मदद मिलेगी।

 

TAGGED: BloodDisorders, EHG2025, HealthAwareness, HPLC टेस्ट झारखंड, Low blood count के लक्षण, SickleCell, Thalassemia, झारखंड स्वास्थ्य सेवाएं, थैलेसीमिया जांच, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, ब्लड कैंसर का इलाज, रक्त विकार की जानकारी, सिकल सेल एनीमिया, हिमेटोलॉजी विशेषज्ञ, हेल्थ कॉन्फ्रेंस इंडिया 2025
Sehatnama desk May 25, 2025 May 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
13 Comments 13 Comments
  • Chloe2899 says:
    May 25, 2025 at 4:53 pm

    informative story

    Reply
  • Marley4693 says:
    May 26, 2025 at 10:02 am

    informative story

    Reply
  • Will3528 says:
    October 24, 2025 at 2:47 pm

    informative story

    Reply
  • Helen2821 says:
    October 29, 2025 at 11:31 pm

    informative story

    Reply
  • Daphne361 says:
    October 30, 2025 at 6:09 pm

    informative story

    Reply
  • Alanna2667 says:
    November 4, 2025 at 4:18 pm

    informative story

    Reply
  • Rex4803 says:
    November 6, 2025 at 5:32 pm

    informative story

    Reply
  • Carol3197 says:
    November 11, 2025 at 6:10 pm

    informative story

    Reply
  • Cliff3344 says:
    November 12, 2025 at 6:00 am

    informative story

    Reply
  • McKenzie14 says:
    November 17, 2025 at 8:57 am

    good

    Reply
  • Faye4404 says:
    November 19, 2025 at 6:56 pm

    good

    Reply
  • Chris1295 says:
    November 23, 2025 at 2:49 pm

    good story

    Reply
  • good says:
    January 16, 2026 at 4:13 pm

    Lovely posts

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Sehat updates

शेखपुरा के पास चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

By Sehatnama desk
Health & DiseasesSehat updates

बिहार के इस मेडिकल कॉलेज का नाम होगा ‘मां सीता चिकित्सा महाविद्यालय’, स्वास्थ्य विभाग का फैसला

By Saurabh Chaubey
Sehat updates

डी फार्मा परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा, YBN यूनिवर्सिटी के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

स्टडी : नवजात का वजन 3.5 Kg से कम होना, बढ़ा सकता है 21% स्ट्रोक का खतरा

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?