By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Health & Diseases > अमेरिका ने खोजा टीबी का टीका, पढ़िए कैसे करता है काम
Health & Diseases

अमेरिका ने खोजा टीबी का टीका, पढ़िए कैसे करता है काम

Sehatnama desk
Last updated: 2025/11/26 at 1:19 PM
By Sehatnama desk
Share
7 Min Read
SHARE
Highlights
  • टीका शरीर की संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं (T-cells) को सक्रिय करेगा। वैज्ञानिकों ने यह जानने की कोशिश की है  कि चार हजार प्रोटीनों में से कौन से प्रोटीन संक्रमित मानव कोशिकाओं की सतह पर सक्रिय होते हैं। इन प्रोटीनों की पहचान करने के बाद टीका इस तरह तैयार किया गया कि शरीर की सुरक्षात्मक कोशिकाएं (Protective Cells) उन्हें पहचान सकें

दुनिया के सबसे खतरनाक और संक्रामक रोगों में एक है ट्यूबरकुलोसिस या टीबी (Tuberculosis)। इसे भारत में क्षय रोग के नाम से भी जाना जाता है। यह Mycobacterium Tuberculosis नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है, लेकिन सबसे अधिक असर फेफड़ों, लिम्फ नोड, जोड़–हड्डी, और मेनिन्जेस (दिमाग की झिल्ली) पर होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में हर साल टीबी से करीब एक करोड़ लोग संक्रमित होते हैं। साथ 15 लाख लोग इस संक्रामक रोग से मारे भी जाते हैं। जो कोरोना (COVID-19) के बाद किसी संक्रामक रोग से मौत की स्थिति में सर्वाधिक है। भारत में भी टीबी की स्थिति ठीक नहीं है। टीबी संक्रमित रोगी की 23 फीसदी आबादी भारत में रहती है।

Contents
कैसे काम करेगा नया टीकाचिंता : भारत दुनिया में टीबी के मामले में सबसे आगेटीबी के दो मुख्य प्रकार:टीबी का पता देर से क्यों चलता है?भारत में MDR-TB का बढ़ता खतराटीबी की प्रमुख और कारगर जांचगलत जांच से बचें

यूनाइटेड नेशन के लक्ष्य के अनुसार 2030 तक विश्व को टीबी मुक्त बनाने की ओर अथक प्रयास हो रहे हैं। इसके तहत हाल ही में टीबी का टीका बनाने का दावा किया गया है। अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने टीबी (Tuberculosis)  नया और प्रभावी टीका (New TB Vaccine) विकसित करने में सफलता हासिल की है। यह खोज दुनिया भर में हर साल टीबी से मरने वाले लाखों लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है।

3.30 लाख लोगों की भारत में प्रति वर्ष टीबी की बीमारी से हो जाती है मौत।

कैसे काम करेगा नया टीका

वैज्ञानिकों ने टीबी पैदा करने वाले बैक्टीरिया ‘मायकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्यूलोसिस (Mycobacterium Tuberculosis)’ के करीब 4,000 से अधिक प्रोटीनों की जांच की। इन प्रोटीनों में से उन्होंने ऐसे सक्रिय एंटीजेन (Active Antigens) की पहचान की, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इन्हीं एंटीजेन के आधार पर वैज्ञानिकों ने एक स्मार्ट और असरदार टीका विकसित किया है।

यह नया टीका शरीर की संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं (T-cells) को सक्रिय करेगा। वैज्ञानिकों ने यह जानने की कोशिश की है  कि चार हजार प्रोटीनों में से कौन से प्रोटीन संक्रमित मानव कोशिकाओं की सतह पर सक्रिय होते हैं। इन प्रोटीनों की पहचान करने के बाद टीका इस तरह तैयार किया गया कि शरीर की सुरक्षात्मक कोशिकाएं (Protective Cells) उन्हें पहचान सकें और संक्रमण से प्रभावी ढंग से लड़ सकें। अगर यह टीका व्यापक स्तर पर सफल रहता है, तो आने वाले समय में यह टीबी जैसी घातक बीमारी को जड़ से मिटाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। नई टीबी वैक्सीन के जरिए वैज्ञानिक दुनिया भर में हर साल मरने वाले लाखों लोगों की जान बचाने की उम्मीद कर रहे हैं।

चिंता : भारत दुनिया में टीबी के मामले में सबसे आगे

  • दुनिया के कुल टीबी मरीजों का 23% सिर्फ भारत में है।

  • देश में लगभग 20 लाख (2 मिलियन) लोग टीबी से पीड़ित हैं।

  • हर तीन मिनट में दो लोगों की मौत टीबी से हो जाती है।

  • भारत में रोज़ाना करीब 1000 मरीज टीबी से मरते हैं।

टीबी के दो मुख्य प्रकार:

फेफड़ों की टीबी (Pulmonary TB): इस प्रकार की टीबी फेफड़ों को प्रभावित करती है। यह सबसे आम रूप है और संक्रामक होती है, जो तब फैलती है जब संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है।

फेफड़ों के बाहर की टीबी (Extrapulmonary TB – EPTB): यह टीबी फेफड़ों के बाहर होती है और लसीका ग्रंथियों (lymph nodes), हड्डियों, मस्तिष्क, गुर्दों या फेफड़ों की झिल्ली (pleura) जैसे अंगों को प्रभावित करती है। यह प्रकार कम संक्रामक होती है और आमतौर पर फेफड़ों से शरीर के अन्य भागों में फैलती है।

टीबी का पता देर से क्यों चलता है?

भारत में टीबी की सबसे बड़ी समस्या है—सही समय पर जांच नहीं होना।

1. खून की जांच का गलत उपयोग

लोग अक्सर खून की रिपोर्ट से टीबी ढूंढने की कोशिश करते हैं, जबकि यह तरीका पूरी तरह अविश्वसनीय है।

2. एक्स-रे में दाग देखकर टीबी मान लेना

एक्स-रे में दिखा दाग हमेशा टीबी नहीं होता। कई बार यह पुरानी टीबी का निशान, फंगल इंफेक्शन या अन्य कारणों से भी हो सकता है।

3. अनुमान के आधार पर दवा देना

अक्सर बलगम न मिलने पर डॉक्टर सिर्फ “अनुमान” के आधार पर टीबी की दवा शुरू कर देते हैं। यह तरीका मरीज और सिस्टम—दोनों के लिए खतरनाक है।

4. टीबी न होने पर भी टीबी की दवा देना

यह सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि दवा महंगी होती है और लंबी चलती है। टीबी नहीं होने पर दवा देने से लिवर को नुकसान होता है। कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है। गलत तरीके से दवा लेने से बैक्टीरिया दवा-प्रतिरोधी (Drug Resistant) बन जाता है, यह भी एक खतरनाक स्थिति है।

भारत में MDR-TB का बढ़ता खतरा

  • नए मरीजों में लगभग 4% MDR-TB

  • जिन मरीजों को पहले टीबी हो चुकी है, उनमें 20% MDR-TB

यह बढ़ता हुआ आंकड़ा चौंकाने वाला है और बताता है कि गलत इलाज टीबी को और खतरनाक बना रहा है।

 

टीबी की प्रमुख और कारगर जांच

1. बलगम की जांच (Sputum Examination)

यह टीबी की सबसे जरूरी और विश्वसनीय जांच है:

✔ Smear Microscopy

टीबी बैक्टीरिया को माइक्रोस्कोप से सीधे देखा जाता है।

✔ CBNAAT / GeneXpert

इसके परिणाम सबसे तेज आते हैं और टीबी की पुष्टि भी सटीक होती है।

Rifampicin रेजिस्टेंस का पता

 

2. चेस्ट एक्स-रे

यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध जांच है। टीबी की गंभीरता और वास्तविक स्थिति का पता लगाता है। हालांकि, सिर्फ एक्स-रे से टीबी की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

3. Histopathology / Biopsy

इसके तहत प्रमुख रूप से सीएसएफ, पेट/छाती का पानी, हड्डी, लिम्फ नोड FNAC, एंडोमेट्रियल टिश्यू आदि की जांच की जाती है।

गलत जांच से बचें

टीबी का पता लगाने के लिए कुछ और भी प्रचलित जांच हैं। हालांकि, इसके रिजल्ट सटीक नहीं होने और इसकी प्रक्रिया काफी महंगी होने के कारण भारत सरकार ने इन सभी को प्रतिबंधित किया है: इनमें TB Gold, TB Platinum, ELISA और एंटीबॉडी टेस्ट शामिल हैं। ये टेस्ट महंगे होते हैं और इनके परिणाम विश्वसनीय नहीं हैं।

  • डॉ. सुभाष चंद्र झा, कार्डियोथोरासिक सर्जन, पीएमसीएच, पटना से बातचीत पर आधारित

TAGGED: Public Health TB, Pulmonary TB, TB Mortality in India, TB Myths and Facts, TB Vaccine Updates, WHO TB Guidelines, एक्स-रे में टीबी, एमडीआर टीबी, टीबी का इलाज, टीबी की जांच, टीबी की दवा, टीबी की रोकथाम, टीबी के लक्षण, टीबी कैसे फैलता है, टीबी टेस्ट कितने प्रकार के होते हैं, फेफड़ों की टीबी
Sehatnama desk November 26, 2025 November 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Health & DiseasesWomen's Health

एनीमिया से लड़ने को आज से शुरू होगी FCM थेरेपी

By Sehatnama desk
Health & DiseasesWomen's Health

गर्भावस्था में लापरवाही पड़ सकती है भारी, समय पर ये जांच हैं जरूरी

By Saurabh Chaubey
Health & DiseasesSehat updates

रांची में फाइलेरिया के खिलाफ महाभियान, DDC ने दवा खाकर की शुरुआत

By Sehatnama desk
Health & Diseases

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : LT और STLS को मिला एडवांस ट्रेनिंग, जांच और रिपोर्टिंग सिस्टम मजबूत

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?