By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Health & Diseases > भारत में 25% पुरुष और 57% महिलाएं एनीमिया पीड़ित, लाल, ब्लू और पिंक गोलियों से इलाज संभव
Health & DiseasesWomen's Health

भारत में 25% पुरुष और 57% महिलाएं एनीमिया पीड़ित, लाल, ब्लू और पिंक गोलियों से इलाज संभव

Saurabh Chaubey
Last updated: 2025/12/12 at 2:30 PM
By Saurabh Chaubey
Share
5 Min Read
infographics of anaemia in India
SHARE
Highlights
  • आयरन की कमी से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है।
  • सभी बच्चों को समय पर आयरन-फोलिक एसिड (IFA) की खुराक देना बेहद जरूरी है।

“एनीमिया एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती है। झारखंड सहित पूरे भारत में हर समूह (आर्थिक व सामाजिक) के लोग एनीमिया से पीड़ित हैं। इसलिए इस समस्या को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है । आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के कारण बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है । इसलिए समय पर सभी बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की टेबलेट दी जानी जरूरी है।” ये कहना है रांची के DRCHO डॉ असीम कुमार मांझी का। वे “एनीमिया मुक्त भारत” (Anaemia Free India)” कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। जिसका आयोजन रांची के सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में किया गया था।

Contents
क्या है एनीमिया:नेशनल हेल्थ सर्वे (2019-2021) के अनुसार भारत में…फास्टफूड से बढ़ रही समस्या:अभियान का लक्ष्य

इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध कराए गए आयरन की ब्लू और पिक गोली और गर्भवती तथा माताओं को उपलब्ध कराए जा रहे लाल आयरन गोली के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि झारखंड में तकरीबन 67% बच्चे एनीमिया से ग्रसित है, वहीं 55% गर्भवती और माताएं एनीमिया से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि आयरन की गोलियां नियमित रूप से लेने से एनीमिया को दूर किया जा सकता है, पर इसके लिए खान-पान पर और रहन-सहन पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

क्या है एनीमिया:

एनीमिया ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के ऊतकों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जिससे कमजोरी, थकान, त्वचा का पीलापन और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण देखे जाते हैं। यह अक्सर आयरन, विटामिन बी12 या फोलेट की कमी, शरीर में खून की कमी या पुरानी बीमारियों के कारण होता है। हरी साग-सब्जियां, ताजे मौसमी फल, स्प्राउट्स आदि का सेवन तथा नियमित रूप से आयरन और विटामिन-बी12 की गोलियां लेकर इससे होनेवाले जोखिम को कम किया जा सकता है।

नेशनल हेल्थ सर्वे (2019-2021) के अनुसार भारत में…

  •  59% छ: माह से 59 माह के बच्चे भारत में एनीमिया से पीड़ित
  • 52% पंद्रह से 49 साल की गर्भवतियों में एनीमिया के मामले पाए गए
  • 59% पंद्रह से 19 साल की किशोरियां भारत में खून की कमी से जूझ रहीं
  • 31% पंद्रह से 19 साल के किशोरों में भी एनीमिया के मामले पाए गए
  • 25% भारतीय पुरुष भी खून की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं…

फास्टफूड से बढ़ रही समस्या:

कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक, एविडेंस एक्शन डॉ नीरज कुमार ने बच्चों, किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया को कम करने के लिए जागरूकता फैलाने साथ ही आयरन फोलिक एसिड की खुराक समय पर लेने को लेकर सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी खाना, खासकर फास्टफूड के प्रचलन से टीनएज में एनीमिया के मामले बढ़‍े हैं। पूर्व में भोजन की कमी की वजह से यह समस्या उत्पन्न होती थी। हालांकि, अब मोटापा के साथ भी यह समस्या देखने को मिल रही है। इसका कारण यह है कि अक्सर किशोर-किशोरियां होटल, रेस्ट्रां और नुक्कड़ पर भी ठेले पर अनहाइजीनिक और कई बार उपयोग किया गया तैलीय आहार, मैदा और रिफाइंड तेल में बनाया गया आहार का सेवन करते हैं। इसमें पिज्जा, बर्गर, मोमोज, समोसा, चाट, रोल, चाऊमीन आदि का सेवन करते हैं। इनमें रिफाइंड तेल के साथ मिलावटी सॉस और मसालों का उपयोग किया जाता है। जो पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचाने के साथ हृदय, धमनियों और शरीर के अन्य भाग को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही खून में ट्राईग्लिसराइड को बढ़ाते हैं, जिससे हृदय रोग की समस्या भी हो सकती है।

अभियान का लक्ष्य

  • 6 महीने से 59 महीने तक के बच्चे,

  • 5–9 वर्ष के बच्चे,

  • 10–19 वर्ष के किशोर,

  • और 15–49 वर्ष की गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नियमित रूप से आयरन और फोलिक एसिड सप्लीमेंट उपलब्ध कराना, ताकि एनीमिया की दर कम हो और उनका संपूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके।

TAGGED: anaemia in india, एनीमिया मुक्त भारत, एनीमिया रोग, एनीमिया से बचाव को कौन सी गोली खाएं, झारखंड में एनीमिया, टीनएज में एनीमिया, भारत में एनीमिया
Saurabh Chaubey December 12, 2025 December 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
1 Comment 1 Comment
  • Pingback: एनीमिया से लड़ने को आज से शुरू होगी FCM थेरेपी, पढ़ें इसके बारे में सबकुछ - Sehatnama

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Health & DiseasesMental Health & Meditation

शोध: पुराने दर्द से बढ़ रहा अवसाद, Mental Health पर गहरा असर

By Sehatnama desk
Health & DiseasesSehat updates

बिहार के इस मेडिकल कॉलेज का नाम होगा ‘मां सीता चिकित्सा महाविद्यालय’, स्वास्थ्य विभाग का फैसला

By Saurabh Chaubey
Sehat updatesWomen's Health

स्वस्थ मातृत्व : बिहार में एनीमिया से लड़ने को शुरू हुआ FCM थेरेपी अभियान

By Sehatnama desk
Health & DiseasesWomen's Health

एनीमिया से लड़ने को आज से शुरू होगी FCM थेरेपी

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?