By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Sehat updates > रिम्स के सभी हॉस्टल एक जगह शिफ्ट होंगे, मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान बनाने का दिया निर्देश
Sehat updates

रिम्स के सभी हॉस्टल एक जगह शिफ्ट होंगे, मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान बनाने का दिया निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, कहा रिम्स की देशभर में बनेगी अलग पहचान

Sehatnama desk
Last updated: 2025/01/20 at 6:11 PM
By Sehatnama desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिम्स के रिडेवलपमेंट प्लान के तहत सभी हॉस्टलों को एक जगह शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही 1600 बेड के इनडोर क्षेत्र का भी नवीनीकरण होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रिडेवलपमेंट प्लान जल्द-से-जल्द तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुननिर्माण के बाद रिम्स देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में खास स्थान रखेगा।

Contents
री-डेवलपमेंट की प्राथमिकताएं:रांची और डाल्टनगंज में दो-दो हॉस्टल प्रस्तावितवन क्षेत्र में विकास कार्यों की बाधाएं होंगी दूरमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में दिए निर्देश:

इसको लेकर उन्होंने सोमवार (20 जनवरी, 2025) को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति और योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान), रांची के पुनर्विकास और विस्तार की कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिम्स के लिए एक विस्तृत मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान तैयार करें, जिसमें भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं शामिल हों।

री-डेवलपमेंट की प्राथमिकताएं:

  • रिम्स के सभी हॉस्टलों को एक जगह पर शिफ्ट करने की तैयारी
  • रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स को नॉर्थ ब्लॉक में स्थानांतरित करना।
  • 1600 बेड वाले इनडोर क्षेत्र का नवीनीकरण।
  • वाटर लॉगिंग रोकने के लिए बेसमेंट क्षेत्र को सील करना।

 

cm hemant

 

रांची और डाल्टनगंज में दो-दो हॉस्टल प्रस्तावित

  • रांची में दो हॉस्टल (525 छात्राओं और 525 छात्रों के लिए)।
  • डाल्टनगंज में दो हॉस्टल (प्रत्येक 525 छात्रों के लिए)।
  • निर्माण कार्य अगले एक महीने में शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी हॉस्टल्स में बाउंड्री वॉल, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी, रसोईघर, और आवश्यक फर्नीचर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

वन क्षेत्र में विकास कार्यों की बाधाएं होंगी दूर

मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में दिए निर्देश:

  • वन क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास।
  • मधुबन से पारसनाथ हिलटॉप तक सड़क के पुनर्निर्माण में तेजी।
  • वन विभाग के नियमों के कारण रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के सचिव  कृपानंद झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: cm hemant soren news, rims news, rims redevelopment, सीएम हेमंत सोरेन
Sehatnama desk January 20, 2025 January 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
3 Comments 3 Comments
  • Hendrix594 says:
    April 28, 2025 at 5:44 am

    Very good

    Reply
  • Luke3406 says:
    April 28, 2025 at 12:06 pm

    Awesome

    Reply
  • Juliet2123 says:
    April 29, 2025 at 11:45 am

    informative story

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

Save the girl child: अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों को भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म ‘एफ’

झारखंड सरकार की ओर से 24 से 31 जनवरी, 2025 तक बेटी…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Sehat updates

डी फार्मा परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा, YBN यूनिवर्सिटी के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

स्टडी : नवजात का वजन 3.5 Kg से कम होना, बढ़ा सकता है 21% स्ट्रोक का खतरा

By Sehatnama desk
Sehat updates

झारखंड के सभी पंचायतों में खुलेगा ‘हेल्थ कॉटेज’

By Sehatnama desk
Sehat updatesWomen's Health

स्वस्थ मातृत्व : बिहार में एनीमिया से लड़ने को शुरू हुआ FCM थेरेपी अभियान

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?