By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Sehat updates > हेल्थ इंश्योरेंस से जीएसटी हटाए सरकार : AIPNBPA
Sehat updates

हेल्थ इंश्योरेंस से जीएसटी हटाए सरकार : AIPNBPA

Sehatnama desk
Last updated: 2026/06/14 at 12:16 PM
By Sehatnama desk
Share
2 Min Read
SHARE

मुजफ्फरपुर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन (AIPNBPA) के मुजफ्फरपुर सर्किल की बैठक रविवार को पीएनबी की बेला शाखा में आयोजित की गई। बैठक में सर्किल क्षेत्र के करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता सर्किल सचिव सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रंजन ने की।

बैठक के दौरान पूर्व बैंकरों ने एसोसिएशन के बैनर तले सरकार के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें रखीं। मुकेश रंजन ने बताया कि प्रमुख मांगों में पेंशन अपडेशन शामिल है, जिसके तहत पुराने पेंशनर्स को भी नए पेंशनर्स के समान पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाद में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पुराने पेंशनर्स की तुलना में लगभग दोगुना पेंशन मिलता है, जबकि पुराने पेंशनर्स के पेंशन में केवल महंगाई भत्ता जोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर एसोसिएशन न्यायालय का भी दरवाजा खटखटा रही है।

इसके अलावा पेंशन में स्पेशल अलाउंस को जोड़ने की मांग भी उठाई गई। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पीएन तिवारी ने कहा कि आईबीए हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कम किया जाए तथा इसका भुगतान बैंक द्वारा किया जाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं और ऐसे समय में बैंक उनका साथ नहीं देती। उन्होंने सरकार से हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाले जीएसटी को पूरी तरह समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि इससे पेंशनर्स पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

बैठक में 12वें द्विपक्षीय समझौते के तहत डियरनेस अलाउंस से जुड़े विवाद के समाधान की मांग भी की गई। इस अवसर पर पीएनबी बेला शाखा के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, AIPNBOA के सर्किल सचिव मनोरंजन कुमार तथा पीएनबी के डिप्टी सर्किल हेड संदीप कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पेंशनर सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

TAGGED: AIPNBPA, Bank Employees, Bank Pensioners, Banking News, Bihar News, Dearness Allowance, GST on Health Insurance, Health Insurance GST, Health Insurance Premium, IBA Health Insurance, Muzaffarpur News, Pension Updation, Pensioners Association, PNB Bela Branch, PNB Pensioners, Punjab National Bank, Senior Citizens, Special Allowance
Sehatnama desk June 14, 2026 June 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
3 Comments 3 Comments
  • Alexis914 says:
    July 11, 2026 at 12:11 pm

    good

    Reply
  • Alvin823 says:
    July 30, 2026 at 8:18 am

    good

    Reply
  • Brady1035 says:
    August 1, 2026 at 12:54 am

    good

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

Save the girl child: अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों को भरना होगा ऑनलाइन फॉर्म ‘एफ’

झारखंड सरकार की ओर से 24 से 31 जनवरी, 2025 तक बेटी…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Sehat updates

TB-कालाजार समेत संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए NHM झारखंड ने साइन किया MOU

By Sehatnama desk
Sehat updatesकृषि एवं वानिकी

मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की राह तलाशेंगे 26 प्रशिक्षु, केवीके में मिला पांच दिवसीय प्रशिक्षण

By Sehatnama desk
Environment & Climate changeSehat updatesकृषि एवं वानिकी

केवीके जाले में शुरू हुआ पांच दिवसीय कस्टम हायरिंग सेंटर का प्रशिक्षण, जानिए स्वरोजगार में कैसे है मददगार

By Sehatnama desk
Sehat updates

शेखपुरा के पास चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?