By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Sehat updates > ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’: बेटियों की सुरक्षा के लिए रांची में उठाए गए ये कदम
Sehat updates

‘सेव द गर्ल चाइल्ड’: बेटियों की सुरक्षा के लिए रांची में उठाए गए ये कदम

Sehatnama desk
Last updated: 2026/03/16 at 4:42 PM
By Sehatnama desk
Share
2 Min Read
SHARE
Highlights
  • जागरूकता रैली का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना तथा लिंग समानता के महत्व को बढ़ावा देना था।

रांची: बेटियों के सुरक्षित जन्म, बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से रांची के सदर अस्पताल परिसर से “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान के तहत कैंडल मार्च और संध्या फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन रांची डॉ. प्रभात कुमार ने की।

इस जागरूकता रैली का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना तथा लिंग समानता के महत्व को बढ़ावा देना था। रैली में स्वास्थ्यकर्मियों और छात्राओं ने “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के साथ लोगों को बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

कैंडल मार्च में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. अमरेश, राकेश राय सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और एएनएम स्कूल की छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सुरक्षित जन्म, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लिंगानुपात में सुधार, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम और बेटियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सिविल सर्जन ने नागरिकों से अपील की कि वे बेटियों के महत्व को समझें और उन्हें समान अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

TAGGED: HealthNews, healthshots, ranchi news, savethegirlchild, sehatnama, sehatnama.in
Sehatnama desk March 16, 2026 March 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
2 Comments 2 Comments
  • Vera1656 says:
    March 24, 2026 at 9:12 am

    good

    Reply
  • Colleen168 says:
    March 27, 2026 at 6:23 am

    good

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Sehat updates

शेखपुरा के पास चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

By Sehatnama desk
Health & DiseasesSehat updates

बिहार के इस मेडिकल कॉलेज का नाम होगा ‘मां सीता चिकित्सा महाविद्यालय’, स्वास्थ्य विभाग का फैसला

By Saurabh Chaubey
Sehat updates

डी फार्मा परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा, YBN यूनिवर्सिटी के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

स्टडी : नवजात का वजन 3.5 Kg से कम होना, बढ़ा सकता है 21% स्ट्रोक का खतरा

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?