By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Sehat updates > झारखंड की 10 हजार ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी, पैसा-पावर के साथ स्वास्थ्य में भी होगा सुधार
Sehat updates

झारखंड की 10 हजार ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी, पैसा-पावर के साथ स्वास्थ्य में भी होगा सुधार

Sehatnama desk
Last updated: 2025/12/12 at 11:32 AM
By Sehatnama desk
Share
4 Min Read
SHARE

झारखंड और मध्यप्रदेश की ग्रामीण आदिवासी महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने का लगातार प्रयास हो रहा है। इससे उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ ही सामाजिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है। इसी के तहत ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने इस सप्ताह मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य-सचिव सुरेश तोमर की उपस्थिति में अपने तीन वर्षीय प्रमुख कार्यक्रम ‘मेरा भारत’ की शुरुआत की। यह पहल न केवल महिलाओं को उद्यमी बनने का अवसर देगी, बल्कि उन्हें वित्तीय समझ, सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर स्वयं के विकास के लिए सक्षम भी बनाएगी।

Contents
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल व्यवसाय से नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू में सक्षम बनाना है। इसमें शामिल है:पिछड़े गांवों को समृद्ध करने की मुहीम :
Launch of TRI’s MERA Bharat program by MP State Women Commission’s Member Secretary Suresh Tomar

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल व्यवसाय से नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू में सक्षम बनाना है।
इसमें शामिल है:

वित्तीय सशक्तिकरण: पैसों का प्रबंधन, बचत, निवेश और बैंकिंग की समझ

सामाजिक सशक्तिकरण: अधिकारों की जानकारी, आत्मविश्वास, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता

स्वास्थ्य जागरूकता: पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व जैसी आवश्यक जानकारी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश तोमर ने कहा,
“जब ग्रामीण महिलाएँ आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। TRI का यह प्रयास महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाएगा।”

महिलाओं को सतत सहयोग प्रदान करने के लिए TRI 14 WOW Hubs स्थापित कर रहा है। ये केंद्र महिलाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, बाज़ार से जुड़ाव, वित्तीय सहायता और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराएंगे। उद्देश्य है कि महिलाएँ अपने व्यवसाय के साथ-साथ अपनी स्वास्थ, सुरक्षा और सामाजिक स्थिति को लेकर भी जागरूक हों।

TRI की प्रवक्ता अलीवा दास ने कहा,
“मेरा भारत एक ऐसा आंदोलन है जिससे ग्रामीण महिलाएँ न सिर्फ उद्यमी बनेंगी, बल्कि अपने जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी होंगी। यह कार्यक्रम आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक और स्वास्थ्य सशक्तिकरण का भी माध्यम बनेगा।”

पिछड़े गांवों को समृद्ध करने की मुहीम :

2015 से ट्रांसफ़ॉर्म रूरल इंडिया (TRI), जो एक development design संस्था है, देश के सबसे पिछड़े 1 लाख गांवों को समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए ‘मेरा भारत’ (Million Entrepreneurs for Resilience and Abundance in Bharat) कार्यक्रम एक बड़ा कदम साबित होगा। आने वाले तीन वर्षों में इस पहल के तहत झारखंड और मध्य प्रदेश की 10,000 ग्रामीण महिलाओं को औपचारिक और बढ़ने योग्य (स्केलेबल) उद्यम स्थापित करने के लिए तैयार किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि उन्हें सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता देकर आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करेगा। इस पहल से विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी, तथा एससी/एसटी/ओबीसी जैसी हाशिये पर रहने वाली समुदायों की महिलाओं को बड़ा फायदा मिलने वाला है। यहां उन्हें कौशल, प्रशिक्षण, बाज़ार से जुड़ाव और वित्तीय समझ का सहारा मिलेगा ताकि वे अपने और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य बना सकें।

इंडसइंड बैंक के सहयोग से चल रहा यह कार्यक्रम महिलाओं को कौशल, मार्गदर्शन और संसाधनों से जोड़कर उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक और मजबूत ग्रामीण समाज का नेतृत्व करने में सक्षम बनाएगा।

TAGGED: Atmanirbhar Bharat Women, healthshots, SC/ST/OBC Women Empowerment, sehatnama.in, Transform Rural India, Women Entrepreneurship India, ग्रामीण महिला उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, मेरा भारत कार्यक्रम, सेहतनामा
Sehatnama desk December 12, 2025 December 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Health & DiseasesSehat updates

बिहार के इस मेडिकल कॉलेज का नाम होगा ‘मां सीता चिकित्सा महाविद्यालय’, स्वास्थ्य विभाग का फैसला

By Saurabh Chaubey
Sehat updates

डी फार्मा परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा, YBN यूनिवर्सिटी के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

स्टडी : नवजात का वजन 3.5 Kg से कम होना, बढ़ा सकता है 21% स्ट्रोक का खतरा

By Sehatnama desk
Sehat updates

झारखंड के सभी पंचायतों में खुलेगा ‘हेल्थ कॉटेज’

By Sehatnama desk
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?