बाजरा (Pennisetum glaucum), बादाम (almonds) और बथुआ (Chenopodium album) सहित सर्दियों में पाए जाने वाले अन्य साग-सब्जियां और ड्राईफ्रूट्स आपको निरोग बनाते हैं। साथ ही सालभर आपके शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए आपके प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
इस मौसम में कम तापमान के कारण शरीर पर बीमारियों का असर जल्द होता है। इस दौरान, शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसलिए इस मौसम में गरिष्ठ भोजन शरीर को गर्म रखने के लिए जरूरी हो जाता है।
हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं होता कि आप बाजार का ट्रांसफैट युक्त समोसा और अन्य तली हुई चीजों का सेवन करें, क्योंकि ये भोजन न सिर्फ आपकी पाचन प्रक्रिया को खराब कर सकती हैं, बल्कि हृदय रोगियों के लिए कई बार ब्लॉकेज और अटैक का कारण भी बन सकती हैं। वहीं, कम कैलोरी वाले फूड्स से इम्युनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हमारे देश में मकर संक्रांति और उसके बाद भी चावल, गुड़, उड़द, तिल, गजक, रेवड़ी और मूंगफली जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है। ये सभी शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू और खिचड़ी का विशेष महत्व है। पहले के लोगों में भोजन का तरीका भी उनके स्वस्थ रहने का प्रमुख कारण था। आज भारत सरकार मोटा अनाज का महत्व लोगों को बता रही है तथा उसको विदेशों में सप्लाई भी कर रही है। वहीं, भारतीय मिडिल क्लास जनता अपने पुराने खाद्यशैली को छोड़कर पिज्जा-बर्गर से आकर्षित हो रही है।
तिल के फायदे
तिल में प्रोटीन, कैल्शियम और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके बीज में सिसेमोलिन, निकोटिनिक एसिड और अन्य लाभकारी तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
पोषण का सही तरीका
- ओमेगा-3 फैटी एसिड: अखरोट, मेथी, सोयाबीन और मछली (fish) का सेवन करें, जो एलर्जी से बचाने में मदद करते हैं।
- विटामिन C: आंवला, नारंगी और टमाटर जैसे खाद्य पदार्थ ठंड से सुरक्षा में मदद करते हैं।
- मैग्नीशियम से भरपूर हरी सब्जियां: पालक और बथुआ में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों को आराम देती हैं।
- लहसुन: यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
विशेष सर्दी के मसाले
दालचीनी पाउडर का उपयोग दाल, दूध और चाय में करें। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
मेवे और उनके फायदे
मेवे जैसे बादाम और अंजीर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। इनका सेवन आपकी ऊर्जा को बढ़ाने और विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
अदरक और शहद का लाभ
सर्दियों में अदरक का सेवन पाचन में सुधार करता है और शरीर को गर्म रखता है। शहद को अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है।
अन्य महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ
- बाजरा: सर्दियों में बाजरे की रोटी सेहतमंद होती है और इसमें उच्च प्रोटीन पाया जाता है।
- खजूर: खजूर में प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इन पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करके, आप सर्दियों में भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें और इस ठंड में ऊर्जा से भरपूर भोजन का आनंद लें!
-डायटीशियन श्वेता जायसवाल, रांची से बातचीत पर आधारित



Very good
Very good
Very good
Good informative story
Good informative story
Awesome informative story
Awesome informative story
Good informative story
Very good
Awesome
Good
informative story
informative story