स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार 24 जनवरी 2025 को शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभागार में डॉ. असीम माझी, जिला प्रजनन और बाल स्वास्थ्य अधिकारी (डीआरसीएचओ) रांची की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करना और आगामी माह की योजना पर चर्चा करना था।
बैठक में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित डेटा, परिवार नियोजन सेवाओं की समीक्षा और एचएमआईएस पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और उन्हें अधिक प्रभावी बनाना था।
डॉ. माझी ने बैठक के दौरान प्रतिभागियों से सहिया एएनएम की मासिक बैठक में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निदेश दिया। साथ ही, उन्होंने माह के अंत तक योग्य दंपति रजिस्टर का डेटा एनयूएचएम में जमा करने का आदेश दिया। डॉ. माझी ने पीएसआई इंडिया से स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सहयोग की भी अपील की।

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर उन्नमुखीकरण
बैठक में कुलभूषण बाड़ा ने पिछले माह की उपलब्धियों को साझा किया और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) पर सभी का उन्नमुखीकरण किया। उन्होंने अपने केंद्र से संबंधित डेटा को तीन फरवरी तक एनयूएचएम में साझा करने का निर्देश दिया। जिला डाटा प्रबंधक ने एचएमआईएस पोर्टल से संबंधित जानकारी दी और सभी को पोर्टल पर डेटा कैसे फीड करना है, इसका प्रशिक्षण भी दिया।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच को बढ़ाने के लिए क्या रणनीतियां अपनाई जा सकती हैं, साथ ही इन सेवाओं के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर भी विचार किया गया।
अंत में, ओम प्रकाश पाण्डेय ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। बैठक में रांची शहरी क्षेत्र से लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, एएनएम, और पीएसआई इंडिया से प्रणव कुमार झा, संतोष कुमार पाण्डेय, मयंक जोसी सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे।


Awesome
Good
Very good
Awesome
Very good informative story
Good informative story
Awesome informative story
Best
informative story
good