By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SehatnamaSehatnamaSehatnama
  • Home
  • Sehat updates
  • Yoga & Fitness
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Mental Health & Meditation
  • Health & Diseases
Notification Show More
Aa
SehatnamaSehatnama
Aa
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Home
  • Beauty & Grooming
  • Women’s Health
  • Food & Diet
  • Sehat updates
  • Mental Health & Meditation
  • Yoga & Fitness
  • Health & Diseases
Follow US
Sehatnama > Blog > Food & Diet > सर्दियों में सेहत का राज है बाजरा, बादाम और बथुआ
Food & Diet

सर्दियों में सेहत का राज है बाजरा, बादाम और बथुआ

तिल में प्रोटीन, कैल्शियम और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके बीज में सिसेमोलिन, निकोटिनिक एसिड और अन्य लाभकारी तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Saurabh Chaubey
Last updated: 2025/01/24 at 2:55 PM
By Saurabh Chaubey
Share
4 Min Read
SHARE

बाजरा (Pennisetum glaucum), बादाम (almonds) और बथुआ (Chenopodium album) सहित सर्दियों में पाए जाने वाले अन्य साग-सब्जियां और ड्राईफ्रूट्स आपको निरोग बनाते हैं। साथ ही सालभर आपके शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए आपके प्रतिरोधक क्षमता को बढ‍़ाते हैं।

Contents
तिल के फायदेपोषण का सही तरीकाविशेष सर्दी के मसालेमेवे और उनके फायदेअदरक और शहद का लाभअन्य महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ

इस मौसम में कम तापमान के कारण शरीर पर बीमारियों का असर जल्द होता है। इस दौरान, शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसलिए इस मौसम में गरिष्ठ भोजन शरीर को गर्म रखने के लिए जरूरी हो जाता है।

हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं होता कि आप बाजार का ट्रांसफैट युक्त समोसा और अन्य तली हुई चीजों का सेवन करें, क्योंकि ये भोजन न सिर्फ आपकी पाचन प्रक्रिया को खराब कर सकती हैं, बल्कि हृदय रोगियों के लिए कई बार ब्लॉकेज और अटैक का कारण भी बन सकती हैं। वहीं, कम कैलोरी वाले फूड्स से इम्युनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हमारे देश में मकर संक्रांति और उसके बाद भी चावल, गुड़, उड़द, तिल, गजक, रेवड़ी और मूंगफली जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है। ये सभी शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू और खिचड़ी का विशेष महत्व है। पहले के लोगों में भोजन का तरीका भी उनके स्वस्थ रहने का प्रमुख कारण था। आज भारत सरकार मोटा अनाज का महत्व लोगों को बता रही है तथा उसको विदेशों में सप्लाई भी कर रही है। वहीं, भारतीय मिडिल क्लास जनता अपने पुराने खाद्यशैली को छोड़कर पिज्जा-बर्गर से आकर्षित हो रही है।

तिल के फायदे

तिल में प्रोटीन, कैल्शियम और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके बीज में सिसेमोलिन, निकोटिनिक एसिड और अन्य लाभकारी तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

पोषण का सही तरीका

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड: अखरोट, मेथी, सोयाबीन और मछली (fish) का सेवन करें, जो एलर्जी से बचाने में मदद करते हैं।
  • विटामिन C: आंवला, नारंगी और टमाटर जैसे खाद्य पदार्थ ठंड से सुरक्षा में मदद करते हैं।
  • मैग्नीशियम से भरपूर हरी सब्जियां: पालक और बथुआ में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों को आराम देती हैं।
  • लहसुन: यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

विशेष सर्दी के मसाले

दालचीनी पाउडर का उपयोग दाल, दूध और चाय में करें। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

मेवे और उनके फायदे

मेवे जैसे बादाम और अंजीर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। इनका सेवन आपकी ऊर्जा को बढ़ाने और विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

अदरक और शहद का लाभ

सर्दियों में अदरक का सेवन पाचन में सुधार करता है और शरीर को गर्म रखता है। शहद को अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है।

अन्य महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ

  • बाजरा: सर्दियों में बाजरे की रोटी सेहतमंद होती है और इसमें उच्च प्रोटीन पाया जाता है।
  • खजूर: खजूर में प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इन पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करके, आप सर्दियों में भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें और इस ठंड में ऊर्जा से भरपूर भोजन का आनंद लें!

-डायटीशियन श्वेता जायसवाल, रांची से बातचीत पर आधारित

TAGGED: Chenopodium album, diet tips, डाइट टिप्स, तिल और गुड़: सर्दियों के सुपरफूड्स, साग के फायदे
Saurabh Chaubey January 24, 2025 January 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
13 Comments 13 Comments
  • Kenny2045 says:
    April 24, 2025 at 7:41 pm

    Very good

    Reply
  • Karl2592 says:
    April 27, 2025 at 9:19 pm

    Very good

    Reply
  • Danny1255 says:
    April 28, 2025 at 8:31 am

    Very good

    Reply
  • Fallon2242 says:
    April 28, 2025 at 8:40 pm

    Good informative story

    Reply
  • Faye67 says:
    April 29, 2025 at 4:20 am

    Good informative story

    Reply
  • Alden3504 says:
    April 29, 2025 at 12:48 pm

    Awesome informative story

    Reply
  • Carmen3156 says:
    April 30, 2025 at 12:28 am

    Awesome informative story

    Reply
  • Josh3785 says:
    April 30, 2025 at 4:28 am

    Good informative story

    Reply
  • Ariel2403 says:
    April 30, 2025 at 7:57 am

    Very good

    Reply
  • Coraline3801 says:
    May 1, 2025 at 5:35 am

    Awesome

    Reply
  • Brielle117 says:
    May 1, 2025 at 1:47 pm

    Good

    Reply
  • Lilly1241 says:
    October 29, 2025 at 11:31 pm

    informative story

    Reply
  • Eva3968 says:
    November 11, 2025 at 6:10 pm

    informative story

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मलेरिया का होमियोपैथी से इलाज: एक प्राकृतिक विकल्प

जैसे ही मौसम बदलता है, मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती…

Ranchi: पहली बार बिना चीरे के रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी

Sadar Hospital Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक…

टाइप 2 डायबिटीज: मिथक और तथ्य, जानें इस बारे में सबकुछ

टाइप 2 डायबिटीज (diabetes type 2) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Food & DietSehat updates

स्टडी : नवजात का वजन 3.5 Kg से कम होना, बढ़ा सकता है 21% स्ट्रोक का खतरा

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

खाने की चीजों में मिल रहे एंटीबायोटिक के अवशेष, FSSAI ने गिनाए नुकसान

By Sehatnama desk
Food & DietSehat updates

टाॅक्सिक फूड्स से सावधान: सेहत के लिए हानिकारक हैं ये आहार

By Saurabh Chaubey
Facebook Twitter Pinterest Youtube Instagram
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • Newsletter
  • Food & Diet
  • Sehat updates

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Join Community
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?